दिल्ली, कोझिकोड और भुवनेश्वर में होंगे संतोष ट्रॉफी मुकाबले

Ads

दिल्ली, कोझिकोड और भुवनेश्वर में होंगे संतोष ट्रॉफी मुकाबले

  •  
  • Publish Date - November 25, 2022 / 09:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

नयी दिल्ली, 25 नवंबर ( भाषा ) 76वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप संतोष ट्रॉफी 23 दिसंबर से दिल्ली, भुवनेश्वर और कोझिकोड में खेली जायेगी ।

ग्रुप एक के मुकाबले 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक दिल्ली में होंगे जबकि ग्रुप दो के मैच 26 दिसंबर से आठ जनवरी तक कोझिकोड में और ग्रुप पांच के मैच 24 दिसंबर से एक जनवरी तक भुवनेश्वर में खेले जायेंगे ।

टूर्नामेंट की तारीखें और बाकी ग्रुप के आयोजन स्थलों की जानकारी जल्दी ही दी जायेगी ।

नये प्रारूप में 36 टीमों को छह समूहों में बांटा गया है । हर समूह की शीर्ष टीम और दूसरे स्थान की तीन सर्वश्रेष्ठ टीमें आखिरी दौर में पहुंचेंगी ।

भाषा मोना

मोना