शशिकुमार और करण आईटीएफ मांड्या ओपन के प्री क्वार्टर में

Ads

शशिकुमार और करण आईटीएफ मांड्या ओपन के प्री क्वार्टर में

  •  
  • Publish Date - January 10, 2024 / 09:13 PM IST,
    Updated On - January 10, 2024 / 09:13 PM IST

मांड्या (कर्नाटक), 10 जनवरी (भाषा) भारत के चौथे वरीय शशिकुमार मुकुंद और प्रतिभाशाली युवा करण सिंह ने बुधवार को यहां आईटीएफ मांड्या ओपन में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए पुरुष एकल प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

करण ने चीनी ताइपे के सातवें वरीय सुंग हाओ हुआंग पर 3-6 6-3 6-2 से जीत दर्ज की जबकि मुकुंद ने हमवतन कबीर हंस को 6-3 6-4 से पराजित किया।

हालांकि भारतीय डेविस कप टीम का नया चेहरा और स्थानीय प्रबल दावेदार एसडी प्रज्वल देव को निराशा झेलनी पड़ी। आठवीं वरीयता प्राप्त देव को कोरिया के युनसियोक जांग से तीन घंटे तक चले मुकाबले में 2-6 7-5 5-7 से हार मिली।

दिन के अंतिम तीन मैच खराब रोशनी के कारण रोक दिये गये।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर