अफरीदी और वसीम के तीन तीन विकेट, बांग्लादेश 204 रन पर सिमटा

Ads

अफरीदी और वसीम के तीन तीन विकेट, बांग्लादेश 204 रन पर सिमटा

  •  
  • Publish Date - October 31, 2023 / 05:56 PM IST,
    Updated On - October 31, 2023 / 05:56 PM IST

कोलकाता, 31 अक्टूबर (भाषा) बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद मंगलवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में 45.1 ओवर में 204 रन पर सिमट गयी।

बांग्लादेश के लिए महमूदुल्लाह ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें लिटन दास ने 45, कप्तान शाकिबुल हसन ने 43 और मेहदी हसन मिराज ने 25 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम ने तीन तीन विकेट झटके जबकि हारिस रऊफ ने दो विकेट हासिल किये। इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर को एक एक विकेट मिला।

भाषा

नमिता

नमिता