सिनेर ने अमेरिका के टियेन को हराकर चाइना ओपन जीता

Ads

सिनेर ने अमेरिका के टियेन को हराकर चाइना ओपन जीता

  •  
  • Publish Date - October 1, 2025 / 03:05 PM IST,
    Updated On - October 1, 2025 / 03:05 PM IST

बीजिंग, एक अक्टूबर (एपी) इटली के यानिक सिनेर ने अमेरिकी युवा लर्नर टियेन को बुधवार को चाइना ओपन में 6 . 2, 6 . 2 से हराकर खिताब जीता और शंघाई मास्टर्स टेनिस की अपनी तैयारी पुख्ता की ।

सिनेर ने इससे पहले एलेक्स डि मिनौर को 6 . 4, 3 . 6, 6 . 2 से हराकर हार्डकोर्ट पर लगातार नौवे फाइनल में प्रवेश किया था ।

उन्नीस वर्ष के टियेन ने पहली बार फाइनल में प्रवेश किया जब दानिल मेदवेदेव चोट के कारण रिटायर हो गए थे । उस समय स्कोर 5 . 7, 7 . 5, 4 . 0 था ।

एपी मोना

मोना