Sonal Chauhan Stuck in Dubai: दुबई जंग में फंस गए मुंबई इंडियन्स के दिग्गज बल्लेबाज, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी लगाई पीएम मोदी से मदद की गुहार / Image: IBC24
नई दिल्ली: Sonal Chauhan Stuck in Dubai इजरायल और यूएस ने ईरान पर हमला कर दिया है, जिसके बाद से दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। वहीं, हालात को देखते हुए करीब 11 देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि कई नामी लोग भी दुबई सहित अन्य शहरों में फंसे हुए हैं।
Sonal Chauhan Stuck in Dubai मिली जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज और विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो दुबई में फंस गए हैं। जॉनी ने एक्स कर मदद मांगी है। उन्होंने लिखा है कि क्या कोई मुझे दुबई से बाहर निकाल सकता है? वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में फंसी हुई है और उन्होंने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि आईपीएल 2026 में जॉनी बेयरस्टो मुंबई इंडियन्स की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।
Can you get us home???
— Jonny Bairstow (@jbairstow21) February 28, 2026
सोनल चौहान ने अपने एक्स कर लिखा है कि ‘इजरायल, यूएस और ईरान के बीच जारी जंग में दुबई में फंस गई हूं। फ़्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई साफ़ रास्ता नहीं है। मैं घर वापस सुरक्षित यात्रा के लिए सरकार से मदद चाहती हूं। सोनल चौहान ने अपने इस एक्स पोस्ट पर पीएम मोदी को भी टैग किया है।
Hon’ble PM @narendramodi ji,
I am currently stranded in Dubai due to the ongoing crisis, with flights cancelled and no clear way to return to India. I respectfully seek the Government’s guidance for a safe journey home
Grateful for any support extended🙏🏻🇮🇳@MEAIndia @IndiainDubai— SONAL CHAUHAN (@sonalchauhan7) February 28, 2026
दूसरी ओर इजरायल और यूएस के ईरान पर एयर स्ट्राइक करने के बाद मिडिल ईस्ट में संकट बढ़ गया है, जिसके बाद तेहरान ने रेड सी और गल्फ ऑफ अदन में जहाजों और शिपिंग इंटरेस्ट पर हमला करने की धमकी दी है। हमलों की संभावना ने पूरे इलाके में यूरोप और अफ्रीका तक पहुंचने के लिए हवाई यात्रा में रुकावट डाली है। दुबई एयरपोर्ट ने अगली सूचना तक सभी ऑपरेशन पहले ही रोक दिए हैं, जबकि भारत से यूरोप और अफ्रीका जाने वाली फ्लाइट्स में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिल हुई हैं क्योंकि वे दुबई और गल्फ रीजन से होकर गुजरती हैं।