बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका), 27 अप्रैल (भाषा) दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने सोमवार को यहां भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारत ने एकादश में दो बदलाव करते हुए भारती फुलमाली और क्रांति गौड़ की जगह अरुंधति रेड्डी और श्रेयंका पाटिल को टीम में शामिल किया है।
दक्षिण अफ्रीका ने भी दो बदलाव करते हुए तुमी सुखुकुने और कायला रेनेके की जगह एनेके बॉश और नेदिन डिक्लर्क को टीम में जगह दी है।
भारत श्रृंखला में 1-3 से पीछे है।
भाषा सुधीर
सुधीर