सैन एंटोनियो (अमेरिका), तीन अप्रैल (भाषा) भारत में जन्मे कनाडाई गोल्फर सुदर्शन येल्लामाराजू ने वैलेरो टेक्सास ओपन में तीन अंडर 69 के स्कोर के साथ शुरुआत की और वह पहले दौर के बाद संयुक्त 31वें स्थान पर हैं।
पहले दौर के बाद मार्क हबर्ड शीर्ष पर काबिज थे। उन्होंने सात अंडर 65 का स्कोर बनाया। हबर्ड ने चौथे होल में बोगी की लेकिन इसके बाद उन्होंने आठ बर्डी लगाकर दिन का अच्छा समापन किया।
येल्लामाराजू ने 10वें, 11वें और 12वें होल में लगातार तीन बर्डी लगाकर शुरुआत की, लेकिन 15वें और 18वें होल पर वह बोगी कर बैठे। उन्होंने 17वें होल में एक और बर्डी हासिल की।
इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले नौ होल की शुरुआत दो बर्डी से की, लेकिन पांचवें और सातवें होल पर शॉट गंवा दिए। उन्होंने नौवें होल पर बर्डी के साथ पहले दौर का समापन किया।
भाषा
पंत
पंत