सुदेवा दिल्ली ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग से 1-1 से ड्रा खेला, आई लीग में मिला पहला अंक

Ads

सुदेवा दिल्ली ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग से 1-1 से ड्रा खेला, आई लीग में मिला पहला अंक

  •  
  • Publish Date - December 22, 2022 / 09:04 PM IST,
    Updated On - December 22, 2022 / 09:04 PM IST

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) सुदेवा दिल्ली एफसी ने गुरूवार को यहां मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलकर मौजूदा आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता सत्र में पहला अंक हासिल किया।

सुदेवा दिल्ली एफसी ने नये कोच संकरलाल चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में पहला अंक हासिल किया। दिल्ली की टीम इससे पहले लगातार सात मैच हार चुकी है।

सुदेवा दिल्ली एफसी ने 86वें मिनट में थेको हृवे कार्लोस पाओ की बदौलत बढ़त हासिल की लेकिन मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने अबियोला दाउडा के इंजुरी टाइम में किये गये गोल से बराबरी हासिल की।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर