सनराइजर्स के सात विकेट पर 141 रन
सनराइजर्स के सात विकेट पर 141 रन
अबुधाबी, छह अक्टूबर (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ सात विकेट पर 141 रन बनाए।
सनराइजर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने सर्वाधिक 44 जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 31 रन बनाए।
बेंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल ने तीन जबकि डेन क्रिस्टियन ने दो विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


