सुपरजायंट्स ने सुपरकिंग्स को दिया बल्लेबाजी का न्योता

Ads

सुपरजायंट्स ने सुपरकिंग्स को दिया बल्लेबाजी का न्योता

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 07:13 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 07:13 PM IST

लखनऊ, 15 मई (भाषा) लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

सुपरजायंट्स ने शुरुआती एकादश में तीन बदलाव करते हुए आकाश सिंह, समद अहमद और मुकुल चौधरी को मौका दिया है।

सुपरकिंग्स के लिए स्पेंसर जॉनसन पदार्पण करेंगे जबकि गुरजपनीत सिंह को अकील हुसैन की जगह इंपैक्ट खिलाड़ी में रखा गया है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता