मुंबई: Suryakumar Yadav Mumbai Indians Captain मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या पिछले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में टीम के धीमी ओवर गति उल्लघंन के लिए एक मैच के लिए निलंबित है, इससे वह मौजूदा चरण का पहला मैच नहीं खेल पायेंगे जिससे इस मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव उठायेंगे। बता दें कि मुंबई इंडियंस रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।
Suryakumar Yadav Mumbai Indians Captain सूर्यकुमार राष्ट्रीय टी20 टीम के कप्तान हैं और उन्होंने टीम को घरेलू मैदान पर हाल में इंग्लैंड पर 4-1 से जीत दिलाई। हालांकि उनकी बल्लेबाजी फॉर्म इतनी प्रभावशाली नहीं रही और उन्होंने श्रृंखला के दौरान पांच मैच में सिर्फ 38 रन बनाए। पंड्या ने यहां मुंबई इंडियंस के सत्र पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘सूर्यकुमार भारतीय टीम की कप्तानी भी करते हैं। जब मैं नहीं होता हूं तो वह आदर्श विकल्प होते हैं। ’
मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि बीसीसीआई ने पिछले सत्र में उनकी टीम के तीन बार ‘धीमी ओवरगति’ उल्लंघन के कारण पंड्या पर लगे एक मैच के प्रतिबंध के बारे में टीम को बता दिया है। मुंबई इंडियंस को 2024 में 10 हार का सामना करना पड़ा था जबकि वह सिर्फ चार जीत हासिल कर पाई और यह पंड्या का कप्तान के रूप में पहला साल था। पंड्या को रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया जिन्होंने टीम को पांच ट्रॉफी दिलाई हैं।
क्या हार्दिक पंड्या को पूरी तरह कप्तानी से हटा दिया गया है?
नहीं, यह सिर्फ पहले मैच के लिए अस्थायी बदलाव है। हार्दिक का एक मैच का निलंबन खत्म होने के बाद वह वापसी कर सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए सही विकल्प क्यों हैं?
सूर्यकुमार भारतीय टी20 टीम के कप्तान भी हैं और उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से सीरीज जिताई थी।
मुंबई इंडियंस का पहला मैच कब और किसके खिलाफ है?
मुंबई इंडियंस रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।
हार्दिक पंड्या को क्यों बैन किया गया?
बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, टीम अगर बार-बार धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करती है, तो कप्तान पर बैन लग सकता है। मुंबई इंडियंस ने 2023 में तीन बार यह गलती की थी।
क्या यह हार्दिक पंड्या की कप्तानी के अंत की शुरुआत है?
फिलहाल यह कहना मुश्किल है, लेकिन अगर टीम का प्रदर्शन खराब रहा, तो मैनेजमेंट भविष्य में बदलाव कर सकता है।