तमिल थलाइवाज ने बेंगलुरु बुल्स को 45-28 से हराया

Ads

तमिल थलाइवाज ने बेंगलुरु बुल्स को 45-28 से हराया

  •  
  • Publish Date - January 21, 2024 / 09:58 PM IST,
    Updated On - January 21, 2024 / 09:58 PM IST

हैदराबाद, 21 जनवरी (भाषा) तमिल थलाइवाज ने अपने ऑलराउंड खेल के दम पर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में रविवार को यहां बेंगलुरु बुल्स पर 45-28 से जीत दर्ज की।

नरेंदर ने 14 और अजिंक्य पवार ने 11 अंक बनाकर तमिल थलाइवाज की जीत में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों के अलावा कप्तान सागर ने पांच अंक का योगदान दिया।

बेंगलुरु बुल्स की तरफ से अक्षित ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 अंक बनाए लेकिन उन्हें अन्य खिलाड़ियों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

तमिल थलाइवाज ने मध्यांतर तक 25-14 से बढ़त बना रखी थी। उसने इसके बाद भी बेंगलुरु बुल्स को उबरने का मौका नहीं दिया और 17 अंकों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

भाषा

पंत