तमिल थलाइवाज की पटना पाइरेट्स पर बड़ी जीत

Ads

तमिल थलाइवाज की पटना पाइरेट्स पर बड़ी जीत

  •  
  • Publish Date - January 16, 2024 / 10:18 PM IST,
    Updated On - January 16, 2024 / 10:18 PM IST

जयपुर, 16 जनवरी (भाषा) तमिल थलाइवाज ने शानदार खेल का नजारा पेश करके प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में मंगलवार को यहां पटना पाइरेट्स को 41-25 से करारी शिकस्त दी।

इस जीत से तमिलनाडु की फ्रेंचाइजी 12 टीम की तालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गई है। पटना पाइरेट्स की टीम पहले की तरह दूसरे स्थान पर है।

थलाइवाज की तरफ से अजिंक्य पवार ने बेहतरीन खेल दिखाया और 10 अंक जुटाए। उनके अलावा नरेंदर ने छह अंक का योगदान दिया।

थलाइवाज की टीम मध्यांतर तक 20-11 से आगे थी। उसने दूसरे हाफ में शुरू से ही शानदार खेल दिखाया तथा जल्द ही स्कोर 25-11 कर दिया। इसके बाद भी उसने दबदबा बनाए रखकर बड़ी जीत हासिल की।

भाषा

पंत

पंत