टेलर फ्रिट्ज डीसी ओपन सेमीफाइनल में, पेगुला और गॉ भी जीते

Ads

टेलर फ्रिट्ज डीसी ओपन सेमीफाइनल में, पेगुला और गॉ भी जीते

  •  
  • Publish Date - August 5, 2023 / 11:11 AM IST,
    Updated On - August 5, 2023 / 11:11 AM IST

वाशिंगटन, पांच अगस्त (एपी)अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने लगातार दो मुकाबले जीतकर डीसी ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

पहले उन्होंने ब्रिटेन के एंडी मर्रे को 6 . 7, 6 . 3, 6 . 4 से हराया । बारिश के कारण यह मुकाबला बृहस्पतिवार को नहीं खेला जा सका था ।

इसके बाद जोर्डन थाम्पसन को 6 . 3, 6 . 3 से मात दी । यह इस सत्र में उनकी 41वीं जीत थी और उनसे अधिक मैच नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज और तीसरे नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने ही जीते हैं ।

अन्य मैचों में फ्रांस के गाएल मोंफिल्स ने जेजे वोल्फ को 7 . 5, 6 . 4 से हराया । फ्रांस के ही फ्रांसिस टियाफो ने क्वालीफायर शांग जुनचेंग को 6 . 2, 6 . 3 से मात दी ।

अब उनका सामना नौवीं रैंकिंग वाले डैन इवांस से होगा ।

महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने एलिना स्वितोलिना को 4 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई । अब उनका सामना चौथी रैंकिंग वाली मारिया सक्कारी से हागा जिन्होंने लैला फर्नांडिज को 7 . 5, 6 . 2 से हराया ।

कोको गॉ ने तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेंचिच को 6 . 1, 6 . 2 से हराया ।

एपी मोना

मोना

शीर्ष 5 समाचार