Team india got bad food in sydney: भारतीय टीम को परोसा गया ऐसा खाना, सिडनी में भेदभाव को लेकर मचा बवाल, प्लेयर्स ने की शिकायत

Ads

Team india got bad food in sydney: खिलाड़ियों को जो भी खाना दिया गया है उसकी गुणवत्ता खराब है और वह ठंडा भी था, बीसीसीआई ने इसकी शिकायत ICC को की है।

  •  
  • Publish Date - October 26, 2022 / 10:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

team india got bad food in sydney

India vs Netherlands, T20 World Cup, Team india got bad food in sydney: टी20 विश्व कप में 27 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ भारत का मैच होगा।इस मैच के लिए टीम इंडिया सिडनी पहुंच चुकी है, टीम इंडिया ने यहां प्रैक्टिस सेशन में भी भाग लिया, लेकिन अब एक बड़ा विवाद सामने आ रहा है, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खराब खाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सिडनी में खराब लंच मिला है, BCCI सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन के बाद लंच में जैसा खाना मिला, उससे भारतीय खिलाड़ी नाराज नजर आए, कल सिडनी में भारत का मुकाबला नीदरलैंड से है, खिलाड़ियों को जो भी खाना दिया गया है उसकी गुणवत्ता खराब है और वह ठंडा भी था, बीसीसीआई ने इसकी शिकायत ICC को की है।

read more:  CM Shivraj Road Inspection: राजधानी की खस्ता सड़कों को लेकर सीएम नाराज, रिस्टोरेशन में लापरवाही के लिए ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश …जानें

Team india got bad food in sydney:: BCCI के सूत्रों को मुताबिक टीम इंडिया ने अभ्यास सत्र नहीं किया क्योंकि उसे ब्लैकटाउन (सिडनी के उपनगर) में अभ्यास स्थल की पेशकश की गई थी, उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि यह उस होटल से 42 किलोमीटर दूर है, जहां वे रुके हुए हैं, टीम इंडिया को जो खाना परोसा गया वह अच्छा नहीं था, उन्हें सिर्फ सैंडविच दिया गया और उन्होंने आईसीसी को यह भी बताया कि सिडनी में अभ्यास सत्र के बाद दिया गया खाना ठंडा था।

Team india got bad food in sydney: नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है मैच

टीम इंडिया ने अपने पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीतता था, नीदरलैंड के खिलाफ मैच जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहेगी, नीदरलैंड के बाद टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश जैसी टीमों से होगा। भारतीय टीम ने अपना एकमात्र टी20 वर्ल्ड कप का खिताब साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था, लेकिन इस बार टीम ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार बन गई है।

read more: पीएम मोदी क उम्मीदों पर खरा उतरे सीएम शिवराज, मिशन लाइफ में सहयोग देने के लिए करने जा रहे ये काम

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है—

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।