जमशेदपुर, 19 जुलाई (भाषा) जमशेदपुर एफसी 133वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन 28 जुलाई को यहां बांग्लादेश सशस्त्र बल एफटी का सामना करेगा।
विश्व के सबसे पुराने टूर्नामेंट में से एक डूरंड कप में इस बार कुल 24 टीम भाग लेंगी जिनमें नेपाल और बांग्लादेश की सेना की टीम भी शामिल हैं। मैच चार शहरों कोकराझार, शिलांग, कोलकाता और जमशेदपुर में खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता का फाइनल 31 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन में खेला जाएगा।
जमशेदपुर का जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्रुप डी के मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें मोहन बागान, चेन्नईयिन एफसी, भारतीय सेना फुटबॉल टीम और बांग्लादेश सशस्त्र बल फुटबॉल टीम शामिल हैं।
भाषा
पंत नमिता
नमिता