MS धोनी को बताया फिक्सर, पाकिस्तानी मंत्री ने कहा- वह शर्मनाक विदाई का हकदार था

MS धोनी को बताया फिक्सर, पाकिस्तानी मंत्री ने कहा- वह शर्मनाक विदाई का हकदार था

MS धोनी को बताया फिक्सर, पाकिस्तानी मंत्री ने कहा- वह शर्मनाक विदाई का हकदार था
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: July 13, 2019 7:46 am IST

नई दिल्ली । पाकिस्तान के बलूचिस्तान पीटीआई चैप्टर के पूर्व सूचना सचिव और साइबर फोर्स पार्टी के संस्थापक सालार सुल्तानजई ने सेमीफाइनल में भारत की हार पर प्रतिक्रिया दी है। पूर्व भारतीय कप्तान और टीम के अहम खिलाड़ी एमएस धोनी पर सुल्तानजई ने निशाना साधा है। धोनी के खिलाफ बोलते हुए सालार सुल्तानजई सारी बाधाएं लांघ गए।

ये भी पढ़ें- क्या सच में नो बॉल पर आउट हुए धोनी? सोशल मीडिया पर इस सवाल पर मचा ब…

सालार ने धोनी पर ‘खेल को प्रदूषित करने’ का आरोप लगाते हुए कहा कि वह न्यूजीलैंड से भारत के हार के बाद ऐसी शर्मनाक विदाई का हकदार था।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”>Dhoni you deserved such disgraceful exit for polluting the gentleman&#39;s game with fixing and bias! <a href=”https://twitter.com/hashtag/NZvsIND?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw”>#NZvsIND</a></p>&mdash; Salar Sultanzai (@MeFixerr) <a href=”https://twitter.com/MeFixerr/status/1148952548084191233?ref_src=twsrc%5Etfw”>July 10, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद कप्तान कोहली का बड़ा बयान, धोनी की बै…

बता दें कि मैनचेस्टर में विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचने की राह बंद कर दी थी। धोनी दूसरा रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए थे। हार के बावजूद दुनिया भर के प्रशंसकों ने एमएस धोनी की जुझारु पारी की तारीफ की थी।

ये भी पढ़ें- धोनी के बैटिंग ऑर्डर पर कोच रवि शास्त्री की सफाई, कहा इसका था यह फै…

सालर सुल्तानजई ने ट्वीट कर कहा कि, धोनी शर्मनाक विदाई का ही हकदार था, धोनी ने अपने फिक्सिंग के पूर्वाग्रह से सज्जनों के खेल को गंदा किया है। सालर के इस ट्वीट को पाकिस्तान सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी द्वारा रीट्वीट भी किया गया।

ये भी पढ़ें- भारत की हार पर बवाल, वीरू ने पूछा धोनी चौथे नंबर पर क्यों नहीं आए ?

धोनी के संन्यास की घोषणा को लेकर लगातार अफवाहें सुनने को मिल रहीं हैं। अभी तक एमएस धोनी ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है। यहां तक की बीसीसीआई और चयन समिति तक को भी नहीं पता है कि माही का अगला कदम क्या होगा, लेकिन पाकिस्तान में धोनी के संन्यास को लेकर खुशियां मनाई जा रही हैं। न्यूजीलैंड से हार के बाद भी पाकिस्तानी प्रशंसकों ने भारतीय टीम का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया था।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/EekqawnDvk0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में