टाइटंस ने रॉयल्स को दिया 230 रन का लक्ष्य

टाइटंस ने रॉयल्स को दिया 230 रन का लक्ष्य

टाइटंस ने रॉयल्स को दिया 230 रन का लक्ष्य
Modified Date: May 9, 2026 / 09:20 pm IST
Published Date: May 9, 2026 9:20 pm IST

जयपुर, नौ मई (भाषा) गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर चार विकेट पर 229 रन बनाए।

टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 84 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि उनके सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन ने 55 रन का योगदान दिया।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से बृजेश शर्मा ने दो विकेट लिए, जबकि यशराज पुंजा और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में