शीर्ष वरीय तमिलनाडु और बंगाल भिड़ेंगे अंडर-19 बालिका खिताबी मुकाबले में
शीर्ष वरीय तमिलनाडु और बंगाल भिड़ेंगे अंडर-19 बालिका खिताबी मुकाबले में
देहरादून, 16 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल यहां यूटीटी 87वीं अंतर राज्यीय जूनियर और युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंडर-19 बालिका टीम फाइनल में आमने-सामने होंगे।
पश्चिम बंगाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली को 3-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
इससे पहले शीर्ष वरीय तमिलनाडु ने चौथी वरीयता प्राप्त वाली महाराष्ट्र को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


