टीआरएयू ने ब्राजीली खिलाड़ियों की मदद से आइजोल को 3-1 से हराया

Ads

टीआरएयू ने ब्राजीली खिलाड़ियों की मदद से आइजोल को 3-1 से हराया

  •  
  • Publish Date - February 17, 2023 / 09:37 PM IST,
    Updated On - February 17, 2023 / 09:37 PM IST

इम्फाल, 17 फरवरी (भाषा) टीआरएयू फुटबॉल क्लब शुक्रवार को यहां पूर्व चैम्पियन आइजोल एफसी को 3-1 से हराकर आई लीग तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

मेजबानों के लिये ब्राजील के मिडफील्डर फर्नांडिन्हो ने पहले हाफ में छठे मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी। फिर ब्राजील के जर्सन ने 18वें मिनट में फर्नांडिन्हो की मदद से टीम के लिये दूसरा गोल दागा।

आईजोल के आर रामदिंतथारा ने ब्रेक से पहले 35वें मिनट में अपनी टीम को अंतर कम करने में मदद की।

पर सलाम जॉनसन सिंह ने सत्र का अपना पांचवां गोल करते हुए टीआरएयू को 3-1 से जीत दिलायी।

भाषा नमिता

नमिता