ट्राउ एफसी ने सुदेवा दिल्ली को हराया

Ads

ट्राउ एफसी ने सुदेवा दिल्ली को हराया

  •  
  • Publish Date - January 5, 2023 / 09:20 PM IST,
    Updated On - January 5, 2023 / 09:20 PM IST

इम्फाल, पांच जनवरी (भाषा) ट्राउ एफसी ने गुरुवार को यहां आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सुदेवा दिल्ली एफसी को 2-0 से हरा दिया।

इस जीत से ट्राउ एफसी की टीम अंक तालिका में छठे से चौथे स्थान पर पहुंच गई।

ट्राउ एफसी के अब रीयल कश्मीर के समान 16 अंक हैं लेकिन दोनों टीम के बीच आपस के बेहतर रिकॉर्ड के कारण रीयल कश्मीर की टीम तीसरे स्थान पर है।

विजेता टीम की ओर से विकास सिंह और घाना के फॉरवर्ड नाना पोकु ने गोल दागे।

भाषा सुधीर

सुधीर