टीवी प्रसारण से बढेगी खोखो की लोकप्रियता, कहा महासंघ अध्यक्ष ने

टीवी प्रसारण से बढेगी खोखो की लोकप्रियता, कहा महासंघ अध्यक्ष ने

टीवी प्रसारण से बढेगी खोखो की लोकप्रियता, कहा महासंघ अध्यक्ष ने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: March 24, 2021 12:35 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च ( भाषा ) अल्टीमेट खोखो लीग के टीवी प्रसारण पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए भारतीय खो खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बुधवार को कहा कि इससे देश में इस पारंपरिक खेल के प्रति लोगों की रूचि बढेगी ।

खोखो लीग का सीधा प्रसारण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया पर किया जायेगा ।

मित्तल ने कहा ,‘‘ यह खेल हम सभी ने बचपन में खेला है लेकिन समय के साथ साथ इसे भुला दिया गया । अब हालांकि यह फिर आगे बढ रहा है और युवाओं को इसमें कैरियर नजर आ रहा है । उम्मीद है कि यह जल्दी ही ओलंपिक खेल बनेगा।’’

उन्होंने कहा ,‘‘इसके टीवी प्रसारण से इसकी लोकप्रियता नयी ऊंचाइयों को छुएगी ।’’

हाल ही में अल्टीमेट खोखो ओर भारतीय खोखो महासंघ ने पहली बार देश के खिलाड़ियों के लिये वैज्ञानिक हाई परफॉर्मेंस शिविर का भी आयोजन किया था जो काफी सफल रहा ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में