पुणेरी पल्टन को हराकर यूपी योद्धा सेमीफाइनल में

पुणेरी पल्टन को हराकर यूपी योद्धा सेमीफाइनल में

पुणेरी पल्टन को हराकर यूपी योद्धा सेमीफाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: February 21, 2022 9:44 pm IST

बेंगलुरू, 21 फरवरी (भाषा) प्रदीप नारवाल के 18 अंक की बदौलत यूपी योद्धा ने सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के पहले एलिमिनेटर में पुणेरी पल्टन को 42-31 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल में यूपी योद्धा का सामना बुधवार को लीग अंक तालिका में शीर्ष पर रहे पटना पाइरेट्स से होगा।

पहले हाफ के शुरुआती मिनटों में आठ अंक से पिछड़ने के बाद यूपी योद्धा ने जोरदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

नरवाल का नितीश कुमार (तीन अंक) और सुमित (पांच अंक) ने अच्छा साथ दिया।

पुणेरी पल्टर के लिए असलम इनामदार ने सुपर 10 (10 अंक) बनाया लेकिन अन्य खिलाड़ियों से उन्हें जरूरी समर्थन नहीं मिला।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में