Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक! मात्र इतने गेंदों में ठोके 100 रन, इंग्लैंड के खिलाफ चौके-छक्कों की बारिश

Ads

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक! मात्र इतने गेंदों में ठोके 100 रन, इंग्लैंड के खिलाफ चौके-छक्कों की बारिश

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 02:55 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 02:57 PM IST

Vaibhav Suryavanshi Fastest Century/Image Source: BCCI

HIGHLIGHTS
  • वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक
  • 55 गेंदों में ठोके 100 रन
  • इंग्लैंड की हालत पस्त

Vaibhav Suryavanshi:  आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। वैभव ने महज 55 गेंदों में शतक जड़कर अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया।

इंग्लैंड पर कहर बनकर टूटे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi Century)

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय पारी की शुरुआत आक्रामक अंदाज में हुई, जहां वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने इंग्लिश गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए और पूरे आत्मविश्वास के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया। उनके शतक ने फाइनल मुकाबले में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

8 छक्के-8 चौके… 55 गेंदों में शतक (India vs England U19 Final)

Vaibhav Suryavanshi:  वहीं, आयुष म्हात्रे ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद वह 53 रन बनाकर कैच आउट हो गए। आयुष के आउट होने के साथ भारत को दूसरा झटका लगा।हालांकि दूसरे छोर पर वैभव सूर्यवंशी डटे रहे और उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए शतक पूरा कर टीम इंडिया की पारी को संभाले रखा। फिलहाल क्रीज पर वैभव के साथ वेदांत त्रिवेदी मौजूद हैं।गौरतलब है कि भारतीय टीम पांच बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीत चुकी है जबकि इंग्लैंड ने सिर्फ एक बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है और फाइनल में भी उसका आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें

"Vaibhav Suryavanshi U19 Century" क्यों खास है?

"Vaibhav Suryavanshi U19 Century" इसलिए खास है क्योंकि वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 55 गेंदों में शतक लगाकर अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया है।

"India vs England U19 Final" में वैभव सूर्यवंशी ने कैसा प्रदर्शन किया?

"India vs England U19 Final" में वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से शतक जड़ा और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

"U19 World Cup Final Live" में भारत की स्थिति कैसी है?

"U19 World Cup Final Live" मुकाबले में भारत मजबूत स्थिति में है, जहां वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर टिके हुए हैं और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है।