वैभव सूर्यवंशी का शतक, राजस्थान रॉयल्स ने बनाए छह विकेट पर 228 रन

Ads

वैभव सूर्यवंशी का शतक, राजस्थान रॉयल्स ने बनाए छह विकेट पर 228 रन

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 09:33 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 09:33 PM IST

जयपुर, 25 अप्रैल (भाषा) राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 112 रन की साझेदारी की मदद से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट पर 228 रन बनाए।

पंद्रह वर्षीय प्रतिभाशाली वैभव ने 37 गेंद की पारी में पांच चौके और 12 छक्के जमाए।

जुरेल ने 35 गेंद में आठ चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा डोनोवन फरेरा ने 33 रन का योगदान दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने दो जबकि पैट कमिंस, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन और नीतिश कुमार रेड्डी ने एक एक विकेट झटका।

भाषा नमिता

नमिता