अकिको के खिलाफ उलटफेर के साथ वैष्णवी प्री क्वार्टर फाइनल

Ads

अकिको के खिलाफ उलटफेर के साथ वैष्णवी प्री क्वार्टर फाइनल

  •  
  • Publish Date - February 28, 2024 / 07:10 PM IST,
    Updated On - February 28, 2024 / 07:10 PM IST

गुरूग्राम, 28 फरवरी (भाषा) युवा वैष्णवी अडकर ने उलटफेर करते हुए अपने से बेहतर रैंकिंग वाली जापान की अकिको ओमाए को हराकर बुधवार को यहां आईटीएफ महिला ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

क्वालीफाइंग दौर के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली 19 साल की वैष्णवी ने पहले दौर के मुकाबले में लगभग दो घंटे में छह आईटीएफ खिताब जीतने वाली अकिको को 6-4, 2-6, 6-1 से हराया।

पांचवीं वरीय सहजा यमलापल्ली, श्रीवल्ली रष्मिका भामिदिपति, वाइल्ड कार्ड धारक रिया भाटिया भी अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रहीं। मंगलवार को अंकिता रैना और जील देसाई ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

दिन का सबसे बड़ा उलटफेर जापान की ओकुवाकी ने किया जिन्होंने चौथी वरीय लातविया की डायना मार्सिनकेसिवा को सीधे सेट में 7-5, 6-4 से हराया।

भाषा सुधीर पंत

पंत