वीर 20वें स्थान पर खिसके, शिव कपूर संयुक्त 24वें पायदान पर पहुंचे

Ads

वीर 20वें स्थान पर खिसके, शिव कपूर संयुक्त 24वें पायदान पर पहुंचे

  •  
  • Publish Date - December 4, 2021 / 07:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

फुकेट, चार दिसंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर वीर अहलावत ने शनिवार को अपनी लय बरकरार नहीं रख सके, जिससे वह फुकेट गोल्फ चैंपियनशिप में तीसरे दौर के खेल के बाद शनिवार को संयुक्त 20वें स्थान पर खिसक गए जबकि शिव कपूर  बेहतर प्रदर्शन के बूते संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर पहुंच गये।

वीर ने आखिरी नौ होल में दो बोगी कर दिये और 73 के कार्ड के साथ उन्हें शीर्ष 10 से बाहर होना पड़ा।

दूसरे दौर में 74 का निराशाजनक स्कोर करने वाले कपूर ने इस दौर में 66 का कार्ड खेला और संयुक्त रूप से 63वें स्थान से शीर्ष 25 में पहुंचने में सफल रहे।  उन्होंने इस दौर में छह बर्डी और दो बोगी किये।

अन्य भारतीयों में एस चिक्कारंगप्पा (68-69-72) संयुक्त 42वें, खलिन जोशी (67-71-72) संयुक्त 48 वें स्थान पर है।

शुरुआती दो दौर के बाद संयुक्त 11वें स्थान पर रहे राशिद खान (69-65-76) संयुक्त 48 वें पायदान पर खिसक गये।  उदयन माने (66-75-71) संयुक्त 55वें स्थान पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता