एकल में लगातार दसवीं हार के बावजूद फ्रेंच ओपन में खेलना चाहती हैं वीनस

Ads

एकल में लगातार दसवीं हार के बावजूद फ्रेंच ओपन में खेलना चाहती हैं वीनस

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 10:12 AM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 10:12 AM IST

मैड्रिड, 22 अप्रैल (एपी) विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी वीनस विलियम्स महिला एकल में लगातार दसवां मैच हारने के बावजूद अगले महीने होने वाले फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेलना चाहती हैं।

इस 45 वर्षीय खिलाड़ी मैड्रिड ओपन में स्पेन की 20 वर्षीय खिलाड़ी कैटलिन क्वेडो से 6-2, 6-4 से हार गईं।

सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस ने बाद में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं लंबे समय से क्ले कोर्ट पर नहीं खेली थी और मैं इसमें खेलने का अनुभव लेना चाहती थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से मैं इटालियन ओपन में नहीं खेल पाऊंगी क्योंकि मेरी कुछ प्रतिबद्धताएं हैं। मेरे पति इटालियन हैं, इसलिए हमें भी दुख है कि हम वहां नहीं जा सकते। लेकिन (फ्रेंच ओपन की तैयारी के लिए) हम क्ले कोर्ट पर खेलना जारी रखना चाहेंगे।’’

वीनस ने पांच साल से मैड्रिड में कोई मैच नहीं खेला था। क्ले कोर्ट पर उनका आखिरी टूर्नामेंट 2021 फ्रेंच ओपन था, जहां वह अपने पहले मैच में ही एकातेरिना एलेक्सांद्रोवा से हार गई थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मियामी ओपन के कुछ हफ़्ते बाद क्ले कोर्ट पर अभ्यास शुरू कर दिया था। मैं कई साल से क्ले कोर्ट पर नहीं खेली हूं। लेकिन मुझे क्ले कोर्ट पसंद है, यह मज़ेदार है।’’

एपी

पंत

पंत