कोलकाता, 19 फरवरी (भाषा) वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद इटली के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के मैच में गुरुवार को यहां छह विकेट पर 165 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान शाई होप ने 46 गेंद पर 75 रन बनाए जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल हैं। उनके अलावा रोस्टन चेज (25 गेंद पर 24) और शेरफेन रदरफोर्ड (15 गेंद पर नाबाद 24) ही कुछ उपयोगी योगदान दे पाये।
इटली की तरफ से बेन मनेंटी (37 रन देकर दो) और कृशान कालुगामगे (25 रन देकर दो) ने दो दो विकेट लिए।
भाषा
पंत
पंत