विश्व कप से पहले फिट होने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं विलियमसन

Ads

विश्व कप से पहले फिट होने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं विलियमसन

  •  
  • Publish Date - June 26, 2023 / 02:52 PM IST,
    Updated On - June 26, 2023 / 02:52 PM IST

वेलिंगटन, 26 जून ( भाषा ) आईपीएल के दौरान चोटिल हुए केन विलियमसन को उम्मीद है कि भारत में इस साल के आखिर में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले वह फिट हो जायेंगे ।

न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के कप्तान विलियमसन को 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के पहले मैच में पैर में चोट (एसीएल) लगी थी ।

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा,‘‘ मैं सप्ताह दर सप्ताह अपनी स्थिति पर नजर रखे हुए हूं । मुझे इस तरह की चोट पहले कभी नहीं लगी लेकिन जिन लोगों को लगी है, उनसे बात करके पता चला है कि सफर लंबा होगा । मैं बहुत आगे की नहीं सोच रहा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं सप्ताह दर सप्ताह समीक्षा कर रहा हूं । यह सफर उतना आसान नहीं है और कई चुनौतियां सामने आयेंगी । जिम में मेहनत कर रहा हूं और वापसी के लिये लालायित हूं ।’’

भाषा मोना सुधीर

सुधीर