पर्थ, चार मार्च (एपी) मोमोको तानिकावा और किको सेइके के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से जापान ने बुधवार को भीषण गर्मी और ताइवान के मजबूत रक्षात्मक खेल पर काबू पाते हुए महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप सी में 2-0 से जीत हासिल की।
जापान ने 2014 और 2018 में लगातार खिताब जीते और उसे इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
ग्रुप ए के मैच में सैम केर के गोल की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पिछले रविवार को पर्थ में फिलीपींस पर 1-0 से जीत के साथ शुरुआत की, जबकि 2024 के उपविजेता दक्षिण कोरिया ने ईरान को 3-0 से हराया।
ग्रुप बी में म्योंग यू जोंग ने पहले हाफ में हैट्रिक बनाई जिससे उत्तर कोरिया ने उज्बेकिस्तान को 3-0 से पराजित किया जबकि मौजूदा चैंपियन चीन ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया।
एपी
पंत
पंत