महिला क्रिकेट टीम की दीप्ति शर्मा और पूनम राउत ने बनाया नया रिकॉर्ड..

Ads

महिला क्रिकेट टीम की दीप्ति शर्मा और पूनम राउत ने बनाया नया रिकॉर्ड..

  •  
  • Publish Date - May 16, 2017 / 04:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दीप्ति शर्मा और पूनम राउत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए तीन सौ 20 रन जोड़कर महिला वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड बनाया है। 19 साल की दीप्ति शर्मा ने एक सौ 88 रन बनाकर नया रिकॉर्ड भी बनाया। ये अब तक किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी का सबसे बड़ा निजी वनडे स्कोर है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अब तक की दूसरी सबसे बड़ी वनडे पारी है। भारत ने तीन विकेट पर तीन सौ 58 रन बनाए जो उसका वनडे में सर्वोच्च स्कोर भी है। ये पहला मौका है, जब भारतीय टीम ने तीन सौ रन का आंकड़ा पार किया।