विश्व गोल्फ चैम्पियनशिप मैक्सिको की बजाय फ्लोरिडा में

विश्व गोल्फ चैम्पियनशिप मैक्सिको की बजाय फ्लोरिडा में

विश्व गोल्फ चैम्पियनशिप मैक्सिको की बजाय फ्लोरिडा में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: January 16, 2021 3:56 am IST

बाडेंटन, 16 जनवरी ( एपी) विश्व गोल्फ चैम्पियनशिप कोरोना वायरस महामारी के कारण मैक्सिको सिटी की बजाय इस साल फ्लोरिडा में आयोजित की जायेगी ।

पीजीए टूर ने शुक्रवार को खिलाड़ियों को इसकी सूचना दी । यह चैम्पियनशिप 25 से 28 फरवरी तक कंसेशन गोल्फ क्लब पर आयोजित होगी ।

टूर ने कहा कि 2022 में इसका आयोजन मैक्सिको सिटी में होगा ।

कोरोना महामारी के कारण यात्रा संबंधी पाबंदियों और दर्शकों के नहीं होने से राजस्व में कमी के कारण यह फैसला लिया गया ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में