विश्व टीम स्नूकर : चीन बी टीम ने भारत को पहले मैच में हराया

Ads

विश्व टीम स्नूकर : चीन बी टीम ने भारत को पहले मैच में हराया

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 05:21 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 05:21 PM IST

गुआंगडोंग (चीन), 16 जून (भाषा) पूर्व चैम्पियन भारत को विश्व टीम स्नूकर चैम्पियनशिप के पहले मैच में मंगलवार को चीन ‘बी’ टीम ने 3 . 2 से हरा दिया ।

तीन टीमों के ग्रुप बी में इस हार के बाद भारत को बुधवार को तुर्किये के खिलाफ हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी ।

मुकाबला 2 . 2 से बराबर रहने के बाद आदित्य मेहता निर्णायक मुकाबले में झोउ जिन्हाओ से हार गए ।

इससे पहले जिन्हाओ ने पंकज आडवाणी को हराया था । झोउ और जिन्हाओ ने मिलकर आडवाणी और मेहता को युगल मुकाबले में हराकर 2 . 1 से बढत बनाई । आडवाणी ने मा हेलोंग को हराकर भारत को मुकाबले में लौटाया । मेहता ने पहले मुकाबले में हेलोंग को मात दी थी ।

भाषा

मोना सुधीर

सुधीर