Worldcup Cricket 2019 के लिए ‘विराट सेना’ का ऐलान, इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
Worldcup Cricket 2019 के लिए 'विराट सेना' का ऐलान, इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
नई दिल्ली: आईपीएल की चकाचौंध के बीच 15 से लेकर 23 अप्रैल तक चलने वाले विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने सोमवार को विश्वकप के लिए टीम इंडिया के खिलाडियों का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों के चयन में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का विशेष योगदान रहा है।
Read More: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत’ का पोस्टर लांच, सलमान का लुक देख फैंस हुए क्रेजी
ये होंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी
विराट, रोहित, शिखर, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, वाई चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर, बुमराह, हार्दिक पांड्या, जडेजा, मोहम्मद शमी
गौरतलब है कि चयनकर्ता नंबर 4 के लिए बल्लेबाज, अतिरिक्त स्पीनर और तेज गेंदबाज को लेकर उनझन में थे। इस बीच साल 2003 के वनडे विश्व कप में अपने नेतृत्व में भारत को फाइनल तक ले जाने वाले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। ऐसा माना जा रहा है कि सौरव गांगुली ने अपनी पसंद की विश्व कप टीम का चयन किया है।


Facebook


