युवराज कट में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय, शुभंकर और वीर चूके

युवराज कट में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय, शुभंकर और वीर चूके

युवराज कट में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय, शुभंकर और वीर चूके
Modified Date: May 9, 2026 / 10:30 am IST
Published Date: May 9, 2026 10:30 am IST

बार्सिलोना, नौ मई (भाषा) पहली बार डीपी वर्ल्ड टूर में खेल रहे भारतीय गोल्फर युवराज संधू एस्ट्रेला डाम कैटालुन्या चैंपियनशिप के कट में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

संधू ने पहले दिन चार अंडर 68 का स्कोर बनाया था। उन्होंने दूसरे दिन इवन पार स्कोर किया और अब वह संयुक्त 16वें स्थान पर हैं।

इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे भारत के दो अन्य गोल्फर शुभंकर शर्मा (71-74) और वीर अहलावत (75-72) कट से चूक गए।

दूसरे दौर के बाद स्टेफानो माज़ोली और लुकास बिएरगार्ड संयुक्त बढ़त पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों से एक शॉट पीछे दक्षिण अफ्रीका के युराव प्रेमलाल हैं, जिन्होंने आठ अंडर पार 64 का स्कोर बनाया।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में