जफरदानेश चमके, यू मुम्बा ने बंगाल वारियर्स को हराया

Ads

जफरदानेश चमके, यू मुम्बा ने बंगाल वारियर्स को हराया

  •  
  • Publish Date - December 24, 2023 / 10:25 PM IST,
    Updated On - December 24, 2023 / 10:25 PM IST

चेन्नई, 24 दिसंबर (भाषा) यू मुम्बा ने रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में बंगाल वारियर्स को 39-37 से शिकस्त दी।

ईरान के आमिर मोहम्मद जफरदानेश ने आठ अंक जुटाये।

यू मुम्बा ने हाफ टाइम तक 18-15 से बढ़त बनायी हुई थी।

बंगाल वारियर्स ने बढ़त बनाने का प्रयास किया लेकिन मैच के अंतिम मिनट में यू मुम्बा ने ‘आल आउट’ से जीत हासिल की।

भाषा नमिता पंत

पंत