शिक्षकों के संविलियन में फर्जीवाड़ा, 17 शिक्षक गलत तरीके से संविलियन लाभ लेने के दोषी

Ads

शिक्षकों के संविलियन में फर्जीवाड़ा, 17 शिक्षक गलत तरीके से संविलियन लाभ लेने के दोषी

  •  
  • Publish Date - February 5, 2019 / 06:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

दुर्ग। दुर्ग के छुरिया शिक्षा विकासखंड कार्यालय में नियमों को ताक पर रखकर शिक्षाकर्मियों के संविलियन का मामला सामने आया है। यहां पदस्थ अफसरों ने फर्जी तरीके से 17 शिक्षाकर्मियों का संविलियन कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब शिकायत के बाद विभागीय जांच में 17 शिक्षाकर्मी दोषी पाए गए।

पढ़ें-सीएम बघेल ने अंतागढ़ मामले पर किया ट्वीट, SIT जांच और FIR को बताया न्यूटन की गति का तीसरा नियम

कार्यालय के अफसर और कुछ कर्मचारी भी इस फर्जीवाड़े में शामिल पाए गए है, संविलियन के नाम पर फर्जीवाड़ा किये जाने का संभवत: यह जिले का सबसे बड़ा मामला है। दरअसल राज्य शासन से तय किया गया था की 1 जुलाई 2018 तक जिन शिक्षाकर्मियों की सेवा अवधि 8 साल हो रही है या इससे अधिक समय से सेवाएं दे रहे हैं उनका शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाएगा।

पढ़ें-अंतागढ़ टेपकांड मामले में एफआईआर दर्ज होने के ब…

लेकिन छुरिया दफ्तर में इस नियमों के खिलाफ जाकर आठ साल पूरा किये बिना ही 17 शिक्षाकर्मियों को संविलियन का लाभ दे दिया गया। हालांकि 40 शिक्षकों के खिलाफ शिकायत हुई लेकिन जांच में 17 दोषी पाए गए। शिकायत सामने आते ही लोक शिक्षण संचालनालय ने डीईओ को जांच के आदेश दिए थे। जांच अधिकारी अब ये पता लगाने में जुटे है इस फर्जीवाड़े को कौन-कौन अफसर शामिल है। इसके बाद जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी जायेगी।