प्रदेश में 20 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, ITBP कैंप में फिर से मिले 10 कोरोना संक्रमित

प्रदेश में 20 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, ITBP कैंप में फिर से मिले 10 कोरोना संक्रमित

प्रदेश में 20 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, ITBP कैंप में फिर से मिले 10 कोरोना संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: July 15, 2020 1:21 pm IST

तिल्दा। रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक के ग्राम माठ स्थित ITBP कैंप में फिर से 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये सभी मरीज पूर्व में संक्रमितों के संपर्क में आए थे। बता दें कि 3 दिन पहले इसी कैंप में 8 कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।

ये भी पढ़ें: निगम-मंडल में 4 विधायकों को मिली जगह, SC-OBC प्राधिकरण में 6 विधायक शामिल.. देखिए नाम

तिल्दा के वृंदावन कॉलोनी में 4 साल की एक बच्ची भी संक्रमित मिली है। एक ही दिन में तिल्दा शहर सहित ब्लॉक में कुल 17 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बीएमओ डॉ आशीष गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: एक और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हुए कोरोना संक्रमित, तेजस्वी यादव ने कहा…

वहीं इनके अलावा दंतेवाड़ा के बचेली में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, यहां अब तक कुल 25 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ में भी होंगे MP…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com