कवर्धा के 6 संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 80 के सैंपल रायपुर भेजे गए, वन रक्षक के परिवार को किया गया क्वारेंटाइन

Ads

कवर्धा के 6 संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 80 के सैंपल रायपुर भेजे गए, वन रक्षक के परिवार को किया गया क्वारेंटाइन

  •  
  • Publish Date - May 5, 2020 / 04:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

कवर्धा, छत्तीसगढ़। कवर्धा में 6 कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले 80 ग्रामीणों का सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजा गया है। इनमें समनापुर गांव में पोस्टेड वन रक्षक भी शामिल है।

पढ़ें- मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने मार गिराया एक दहशतगर्द, CRPF के तीन जव…

पढ़ें- रायपुर के बाद जगदलपुर में भी मिला एक कोरोना मरीज, रैपिड टेस्ट किट स…

वन रक्षक का पूरा परिवार भी क्वारेंटाइन में भेजा गए हैं। समनापुर, रेंगाखार से कुल 28 लोगों का सैंपल भेजा गया था। 14 का रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

पढ़ें- शहर से बाहर जाने वालों की अनुमति के लिए जिला प्रशासन ने इन तीन अधिकारियों को दी जिम्मेदारी, देखिए…

आपको बता दें हाल ही में छत्तीसगढ़ में एक साथ 14 मरीज मिले हैं। इनमें दुर्ग से 8 और कवर्धा से 6 हैं। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं।

पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मीडिया बुलेटिन, आज फिर मिला एक कोरो

इन्हें पहले ही क्वारेंटाइन कर रखा गया था। वहीं सोमवार को रायपुर में भी एक और मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ छत्तीसगढ़ में अब मरीजों की संख्या 22 पहुंच गई है।