भोपाल। मध्यप्रदेश में जारी सियासी उलटफेर के बीच आज 11 बजे कमलनाथ कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। जयपुर से कांग्रेस विधायकों का दल विशेष विमान से भोपाल रवाना हो चुके हैं।
पढ़ें- कोई किंतु-परंतु नहीं, 16 मार्च को साबित करें बहुमत, मध्यप्रदेश सरका…
पढ़ें- कमलनाथ के मंत्रियों ने की कार्रवाई की मांग, गृहमंत्री संज्ञान लेकर …
विधायक कुणाल चौधरी की माने तो सरकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। कमलनाथ सरकार को कोई खतरा नहीं है। वहीं सज्जन सिंह वर्मा की माने तो बेंगलुरू में कांग्रेस विधायक सिंधिया का साथ नहीं देंगे।
पढ़ें- सरकार पर संकट के बीच पुलिस के आला अधिकारियों को निर्देश, एयरपोर्ट स…
राज्य में जारी सियासी बवाल के बीच राज्यपाल ने भी बजट सज्ञ से पहले राज्य सरकार को विश्वास मत हासिल करने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार को फ्लोर टेस्ट करना होगा। सदन में कल का दिन काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि सदन में जो पार्टी बहुमत साबित करेगी सरकार उसी की बनेगी।