Aaj Ka Panchang 5 June 2026
Aaj ka Panchang : सनातन धर्म में भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना को समर्पित पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व माना जाता है। आज यानी 5 जून 2026 ) को इस पवित्र महीने का 20वां दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज का दिन आध्यात्मिक साधना और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज पूरे दिन ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ समेत कई अन्य दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं।
आज के शुभ मुहूर्तों की बात करें तो शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और श्रवण नक्षत्र का उत्तम संयोग बना हुआ है। Aaj Ka Panchang 5 June 2026 : आज सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक ‘अभिजीत मुहूर्त’ रहेगा, जिसे किसी भी मांगलिक कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा शाम को 6 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक ‘अमृत काल’ का शुभ समय रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास के शुक्रवार को किए गए दान-पुण्य और मंत्र जाप से अक्षय फल की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्टों का नाश होता है।
पंचांग के अनुसार जहाँ आज का दिन कई शुभ योगों से भरा है, वहीं कुछ समय ऐसा भी है जिसमें शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए. आज सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक ‘राहुकाल’ रहेगा, जिसे बेहद अशुभ माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, समय का सही तालमेल बिठाकर और राहुकाल को टालकर किए गए कार्यों में सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. इसलिए आज के दिन का अधिकतम लाभ उठाने के लिए शुभ और अशुभ समय का विशेष ध्यान रखें.