कोटा से छात्रों को लाने 97 बसें भेजी गई, 95 बस छात्रों के लिए और 2 बस में गए डॉक्टर्स, 14 दिन क्वारेंटाइन में रहेंगे छात्र

Ads

कोटा से छात्रों को लाने 97 बसें भेजी गई, 95 बस छात्रों के लिए और 2 बस में गए डॉक्टर्स, 14 दिन क्वारेंटाइन में रहेंगे छात्र

  •  
  • Publish Date - April 25, 2020 / 09:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर कल शाम राजधानी रायपुर से राजस्थान के कोटा में लाॅकडाउन के दौरान फंसे छात्र-छात्राओं को लाने कुल 97 बसों को रवाना किया गया है। इसमें 95 बस छात्रों को लाने के लिए तथा 2 बसों में डाॅक्टर और चिकित्सा दल के सदस्य गए हैं।

पढ़ें- एसडीएम- फूड इंस्पेक्टर ने स्वयंसेवी समूह में मारा छापा, गरीबों को बांटने आए चावल में 20 क्विंटल क…

मुख्यमंत्री बघेल के निर्देशन पर छात्र-छात्राओं के लिए भोजन सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा गया है। बसों के साथ डाॅक्टरों और अधिकारियों का दल भी भेजा गया है, ताकि छात्रों को रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो।

पढ़ें- केंद्रीय कैबिनेट सचिव के साथ अधिकारियों की बैठक खत्म, कलेक्टर ने कह…

अधिकारियों ने बताया कि कोटा से वापस आने पर इन बच्चों को 14 दिन के क्वारेंटाईन पर रखा जाएगा। उन्हें सीधे घर जाने की अनुमति नही होगी। अभिभावक परिवहन विभाग के मोबाइल नम्बर 8959088986 पर सम्पर्क कर सकते हैं।