पिछले 24 घंटो में कोरोना वायरस संक्रमण के 98 मरीजों की मौत, मरने वालो का आंकड़ा 4869 पर पहुंचा

Ads

पिछले 24 घंटो में कोरोना वायरस संक्रमण के 98 मरीजों की मौत, मरने वालो का आंकड़ा 4869 पर पहुंचा

  •  
  • Publish Date - September 18, 2020 / 12:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

लखनऊ, 18 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड—19 वायरस से 98 और मरीजों की मौत हो गयी जिससे प्रदेश में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 4,869 पर पहुंच गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण के 6,494 नये मामले सामने आये हैं जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 342788 हो गयी है।

स्वास्थ्य ​विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में इस समय 67,825 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 2,70,094 मरीज ठीक हो चुके हैं ।

भाषा जफर

रंजन

रंजन