महाराष्ट्र में 1 लाख 30 हजार से अधिक मासूम हुए कोरोना के शिकार, तीसरी लहर से निपटने की हो रही तैयारी

Ads

महाराष्ट्र में 1 लाख 30 हजार से अधिक मासूम हुए कोरोना के शिकार, तीसरी लहर से निपटने की हो रही तैयारी

  •  
  • Publish Date - May 7, 2021 / 06:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

मुंबई, (भाषा) कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के बीच महाराष्ट्र सरकार बच्चों के इलाज के लिए ढांचा तैयार करने के वास्ते बाल कार्यबल गठित कर रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Read More News: 25 रुपए से अधिक दाम पर बेची आलू-प्याज तो दुकान होगी सील, गूड़ाखू-पान मसाला सहित इन सामानों की कीमत तय

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में 15 फरवरी से शुरू हुई दूसरी लहर के दौरान 1.30 लाख बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। टोपे ने पत्रकारों से कहा, ”बच्चों पर कोविड-19 की तीसरी लहर का प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनजर बाल कार्यबल का गठन किया जा रहा है। हमें नए रूप में पृथक-वास या उपचार केन्द्र तैयार करने होंगे क्योंकि आम तौर पर मां बच्चों के साथ रहती हैं।”

Read More News: मनमर्जी के अस्पताल…वसूली का खेल! लोगों को कब मिलेगी राहत?

उन्होंने कहा कि राज्य टीकों की किल्लत का भी सामना कर रहा है। टोपे ने कहा, ”हमें मौजूदा टीका वितरण पद्धति में बदलाव करने की जरूरत है।”

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार तीसरी लहर बच्चों के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है, लिहाजा सरकार ने विशेषज्ञों का बाल कार्यबल गठित करने का निर्णय लिया है।

Read More News: सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली, फिल्म उद्योग के 25,000 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को देंगे आर्थिक मदद

उन्होंने डिजिटल माध्यम से सिंधुदुर्ग में जिला अस्पातल में दूसरे ऑक्सीजन संयंत्र के उद्घाटन के बाद यह बात कही।

Read More News: कोरोना मरीजों के लिए सांसें लेकर भारत के लिए रवाना हुआ दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान