छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर से ऐसी खबर आ रही है जो कलयुगी रिश्तों का सच बयां कर रही है.जहाँ पत्नी ने अपने पति के शव को खेत में फेंक दिया और वजह भी ये जिसे सुनकर हैरान रह जायेंगे पति का शराबी होना या बेटे को बचाना? हुआ ये कि शराबी पिता और बेटे के बीच धक्का मुक्की हो रही थी। बेटे ने पिता को बेहद पीटा उस पर भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने चूल्हे से जलती लकड़ी निकाली और पिता को दे मारा .आखिरकार इतना भयावह झगड़ा था कि पिता की स्पॉट पर ही मौत हो गयी। बेटे के हाथो ख़ून से लथपथ पति की हत्या देखती महिला ने कुछ देर बाद शांति से सोच विचार किया और उसके बाद पति की लाश उठाकर पास के ही खेत मेढ़ पर रख आई उसके बाद दोनों माँ बेटे ने मिलकर घर की पूरी सफाई की घर के भीतर मौजुद ख़ून के दाग को ईंट से खरोंच खरोंच कर मिटा दिया.
ये भी पढ़े –छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों के मार्ग में बदलाव
उसके बाद सुबह जब लोग जागे तो लोगो ने शव देखा और अंदाजा लगाना शुरू कर दिया की शराबी था.गिर पड़ गया जिससे मौत हो गयी होगी और फिर गाँव में मृतक के दाह संस्कार की तैयारी शुरु हो गई. जैसे ही दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी उसी बीच थानेदार आनंद सोनी को मुखबिर के ज़रिए ये खबर लगी की यहाँ जो मौत हुई है वो संदिग्ध मौत है इस मामले की सूचना कप्तान विवेक शुक्ला और एडीशनल एसपी निवेदिता को दी गई जिसके बाद फ़ौरन पुलिस टीम टेमरी पहुँची.केवल पंद्रह मिनट का वो अंतर था जबकि पुलिस ने शव को सुरक्षित हासिल कर लिया. मृतक श्रवण आदतन शराबी था..और घटना दिनांक 6 दिसंबर की शाम अचानक बेटे कृष्णा से गाली गलौज करने लगा.नाराज कृष्णा ने बूरी तरह से पिटाई कीजिससे श्रवण की मौत हो गई.श्रवण की पत्नी यशोदा ख़ामोशी से पूरे घटनाक्रम को देखती रही और लाश को खेत में मौजुद पुआल पर फेंकने के बाद घर में मौजुद ख़ून के निशान साफ कर इतमिनान से सो गई पुलिस ने एसडीओपी मोनिका उइके के नेतृत्व में कार्यवाही की और आरोपी माँ बेटे को हिरासत में भेज दिया है.