छत्तीसगढ़ में अब ये परम्परा की शुरुआत हो चुकि है की अब चाहे कोई भी हो काम में ढिलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी। हर दिन एक सरकारी कर्मचारी पर गाज गिर रही है। इसी के चलते काम में लापरवाही करने वाले शैक्षिक समन्वयक को सस्पेंड कर दिया गया गया है।
ये भी पढ़े – जिंदा युवती का किया गया अंतिम संस्कार परिवार लाश लेकर बैठा चक्काजाम में
आपको बता दें की बहुत दिनों से शैक्षिक समन्वयक दिलेश्वर डड़सेना के काम को लेकर शिकायत आ रही थी जिसके चलते आज जांजगीर जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।इतना ही नहीं इन शिकायतों के अलावे जांजगीर में हुए समाधान शिविर से भी शैक्षिण समन्वयक हाजिर नहीं हुआ था जिसके चलते जिला पंचायत सीईओ ने उसे निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।
ये भी पढ़े – सीबीएसई 10वीं गणित और 12वीं इकॉनोमिक्स परीक्षा रद्द
आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को दो शिक्षाकर्मियों को भी जिला पंचायत सीईओ ने निलंबित कर दिया है दोनों शिक्षाकर्मियों को स्कूलों में ज्वाइनिंग नहीं देने के कारण सस्पेंड किया गया था। सक्ती विकासखण्ड के परसदाकला शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक पंचायत यशवंत कुमार यादव को पलाड़ीखुर्द के शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय में डिपुट किया गया था लेकिन वहां उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। वहीं एक महिला शिक्षाकर्मी भी लंबे समय से स्कूल की तरफ रुख नहीं कर रही थी . जिसके चलते सीईओ ने ये बड़ी करवाई की है।
वेब टीम IBC24