कोरबा। जिले में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। गुरुवार की सुबह भी हुए भीषण सड़क हादसे में जहां दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा कोरबा अंबिकापुर मार्ग में गुरसियां के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार पुल से जा टकराई। इससे मौके पर अफरा–तफरी मच गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार 6 लोगों में से 2 की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के बाद गुरसियां में मौजूद स्थानीय लोगों ने पहले तो घायलों और मृतकों को कार से निकाला और फिर संजीवनी की मदद से घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया। संजीवनी के आते तक सभी घायल जमीन पर लहूलुहान पड़े रहे। बताया जा रहा है कि मृतक मुंगेली जिले के रहने वाले हैं और मध्य प्रदेश के सिंगरौली से वापस लौट रहे थे। चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसे की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : पंचायत का शर्मनाक फैसला, अस्मत की सौदेबाजी फिर जुर्माने के पैसों से छलके जाम
फिलहाल बांगो पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कराया है और गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया है। जिस तरह से हादसा सामने आआय हैं, उससे एक ही परिवार रिश्तेदार और सदस्यों के पीड़ित होने की आशंका जताई जा रही है।
वेब डेस्क, IBC24