शहडोल। आईजी सुरेन्द्रपाल सिंह ने सोशल मीडिया यूजर को निर्देश दिया है। जिसके अनुसार भ्रामक व असत्य जानकारी वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होने कहा कि वाट्सएप ग्रुप के एडमिन और ग्रुप में जुड़े सदस्यों पर भी कार्रवाई होगी।
read more : नेता प्रतिपक्ष ने कहा- कांग्रेस की सरकार डरी हुई है, बीजेपी में कोई गुटबाजी नहीं, हम सब एक
बता दें कि आए दिन सोशल मीडिया में भ्रामक और असत्य खबरों को फैलाकर असामजिक तत्वों द्वारा समाज में अशांति फैलाई जाती है। इन खबरों को प्रचारित प्रसारित करने में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। व्हाटसएप ग्रुप में एक साथ सैकड़ों लोग जुडे होते है जिससे ऐसी भ्रामक खबरों को और बल मिलता है। ऐसे में प्रशासन ने ऐसी खबरों और असत्य चीजों को फैलने से रोकने के लिए कार्रवाई का रास्ता निकाला है।
<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/9sLommR8SSE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>