रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी अब अस्पताल में लोगों से मेल मुलाकात कर सकेंगे। मेदांता के डॉक्टरों ने इसकी अनुमति दे दी है। जोगी के निजी चिकित्सक डॉ रमन जोगी ने बताया कि 18 दिन बाद अजीत जोगी को आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां वे रोजाना शाम को 5 से 7 बजे तक परिवार वालों और अपने समर्थकों से मेल मुलाकात कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें –तीजन बाई को दिल का दौरा, सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती
उल्लेखनीय है कि संक्रमण के कारण अजीत जोगी को 23 मई को गुड़गांव के मेंदाता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। बताया जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और शरीर में संक्रमण में करीब करीब खत्म हो गया है। कुछ दिनों तक उनको मेदांता अस्पताल में रखकर फिजियोथेरेपी (व्यायाम) और अन्य उपचार के माध्यम से कमजोरी को दूर किया जाएगा। मेदांता अस्पताल मैंनेजमेंट ने जोगी को संक्रमण से बचाने कम से कम लोगों से मिलने की सलाह दी है। मुलाकात के लिए तय समय में ही वे लोगों से मिल जुल सकेंगे।